Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 5 Apr 2022 6:30 pm IST


वेजाइना से जुड़ी इन अफवाहों को क्या आप भी मानते हैं सच?


यूं तो महिलाएं अपने वजाइना के बारे में काफी कुछ जानती और समझती हैं। बावजूद इसके वजाइना को लेकर कई ऐसी फेमस अफवाहें हैं जिन्हें न चाहते हुए भी ज्यादातर महिलाएं सच मान बैठती हैं। जिसकी वजह से उन्हें कई बार सेहत से जुड़ी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ जाता है। आइए जानते हैं आखिर क्या हैं वेजाइना से जुड़े वो झूठ, जिन्हें सच मान बैठती हैं महिलाएं। 

वजाइना में होने वाली हर खुजली यीस्ट इंफेक्शन का खतरा- वजाइना में होने वाली हर खुजली यीस्ट इंफेक्शन नहीं होती है। वजाइना में होने वाली खुजली के पीछे कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। जिसमें बैक्टीरियल इंफेक्शन, प्यूबिक लाइस, हार्मोनल असंतुलन, एसटीडीया इरिटेशन मुख्य हैं। वजाइना में खुजली होने पर अपनी स्त्री रोग विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें।

वजाइना की सफाई के लिए होते हैं खास प्रोडक्ट्स- वजाइना की सफाई के लिए आपको किसी तरह के खास प्रोडक्ट्स की कोई जरूरत नहीं होती है। वजाइना खुद को अपने आप साफ रख सकती है। दरअसल, महिलाओं को वजाइना नहीं वल्वा को साफ रखने की जरूरत होती है। जिसे सिर्फ साबुन और पानी से भी साफ रखा जा सकता है।
 
दही खाने से होता है यीस्ट इंफेक्शन ठीक- दही यीस्ट इंफेक्शन के लिए अच्छा प्रोबायोटिक्स है। लेकिन दही खाने से यीस्ट इंफेक्शन को पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता है। इसके लिए आपको उचित उपचार और दवाइयों की ही जरूरत पड़ेगी।