Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 10 Feb 2022 4:50 pm IST


नेचुरल ग्लो पाने के लिए ये हैं कुछ देसी टॉनिक..


आप कितना भी मेकअप कर लें लेकिन जब तक आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो नहीं आ जाएगा। आप पर कोई भी मेकअप असर नहीं करेगा। आज हम आपको ऐसे ड्रिंक्स बता रहे हैं, जिससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। आपको यह देसी ड्रिंक्स दिन में एक बार जरूर पीने चाहिए, जिससे चेहरे पर परमानेंट निखार आता है- 

अनार का जूस- अनार का जूस हमारे शरीर में खून साफ करने का काम करता है और टॉक्सिन्स निकालता है। इसके अलावा अनार के जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स होने से स्किन को पर्याप्त मात्रा में पोषण मिलता है। वहीं, अनार का जूस पीने से नई सेल्स बनती और स्किन में ग्लो आता है।

गाजर और चुकंदर का जूस- स्किन में ग्लो लाने के लिए गाजर-चुकंदर जूस पीना चाहिए। गाजर-चुकंदर को ब्लैंड करने के बाद जो जूस बनता है, उसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व स्किन को मुंहासों, झुर्रियों आदि से बचाते हैं।

खीरे का जूस- खीरे के जूस में पानी की पर्याप्त मात्रा और एंटीऑक्सीडेंट्स होने के चलते स्किन में निखार आता है। इसके साथ ही खीरे का जूस स्किन को बेदाग बनाने और रुखापन को दूर करने में मदद करता है।