Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 16 Aug 2022 4:53 pm IST


बदहाल सड़कों को सुधारने की मांग


थराली-देवाल-मंदोली-वांण सहित विकास खंड देवाल की अन्य खस्ताहाल सड़कों की दशा को सुधारने की मांग को लेकर देबाल के कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी थराली के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा है। जिसमें तत्काल सड़कों की हालत नहीं सुधारे जाने पर जन आंदोलन की चेतावनी दी गई है।मंगलवार को देबाल विकासखंड से तहसील मुख्यालय थराली पहुंचे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी थराली के माध्यम से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे गए एक ज्ञापन में कहा है कि थराली-देवाल-वांण मोटर सड़क जहां थराली एवं देवाल ब्लाक को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। यह सड़क नंदा देवी राजजात यात्रा की मुख्य मोटर सड़क है। प्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की घोषणा के बावजूद इस सड़क का सुधारीकरण एवं हाॅटमिक्स का कार्य नहीं हो पाया है। वर्तमान में इस सड़क की स्थिति दयनीय बनी हुई है।