Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 9 Jun 2022 12:00 pm IST


पति का इलाज कराने आई वृद्धा को तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर, घायल


बागेश्वर: पति का इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल आई वृद्धा तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में महिला का पैर बुरी तरह से कुचल गया है। घिंघारुतोला निवासी सुशीला देवी (63) पत्नी सुरेश चंद्र जिला अस्पताल में अपने पति का उपचार कराने आई थीं। बुधवार दोपहर बाद वे जिला मुख्यालय में कांडा रोड में जिला अस्पताल के गेट के पास से गुजर रहीं थीं कि अचानक केमू की बस की चपेट में आ गईं। बस के टायर की चपेट में महिला का पैर आ गया। टायर से महिला का पैर बुरी तरह से कुचल गया। स्थानीय लोगों ने वृद्धा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बस की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है। हादसे के बाद चालक घटनास्थल से फरार हो गया।  तहरीर मिलने पर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।