Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 2 Aug 2022 8:00 pm IST

नेशनल

अपने ही साथी तारों को निगल जाता है न्यूट्रॉन तारा, वैज्ञानिकों का अनुमान अपने ही भार से हो जाएगा नष्ट...


अंतरिक्ष में अब तक का सबसे बड़ा न्यूट्रॉन तारा मिला है। लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि, ये साथी तारों को निगल रहा है। सूर्य से 2.34 गुना वजनी यह तारा बहुत तेजी से घूम रहा है। 

घूमते वक्त इसकी छवि कांपते हुए नजर आती है। क्योंकि ये तारा अपने साथी तारों को निगल लेता है। इसलिए इसे ‘ब्लैक विडो’ भी कहा जाता है। और साथी तारों को निगलने की वजह से ये अब तक का सबसे भारी न्यूट्रॉन तारा बन गया है। इसके और अधिक बढ़ने की संभावना भी है। औऱ संभव है कि, ये बहुत ज्यादा भारी होकर अपने ही भार से नष्ट होकर एक ब्लैक होल बना ले। 

न्यूट्रॉन तारों का आकार करीब 20 किलोमीटर तक फैला होता है। स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी में शोधकर्ता रोजर रोमानी ने पीएसआर जे0952-0607 नामक न्यूट्रॉन तारे की खोज को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।