Read in App


• Thu, 18 Mar 2021 11:22 am IST


कुश्ती के गुरु पंडित रामभरोसे के निधन पर त्रिवेंद्र ने जताया शोक


उधमसिंह नगर- जिला उधमसिंह नगर स्थित जसपुर में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री शीतल जोशी के पिता कुश्ती के पहलवानों के गुरु पंडित रामभरोसे (92) का लंबी बीमारी के चलते रविवार को निधन हो गया। वह क्षेत्र के कुश्ती पहलवानों को कुश्ती का प्रशिक्षण देते थे। क्षेत्र के पहलवान सुखबीर सहोता और रवि सिंह ने बताया कि पंडित रामभरोसे पिछले 60 वर्षों से पहलवानों को कुश्ती का प्रशिक्षण दे रहे थे। वह पूर्व में स्वयं भी पहलवान रहे हैं। उनसे प्रशिक्षण प्राप्त कुश्ती पहलवानों ने कुश्ती में प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शोक संदेश भेजा है।