Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 28 Mar 2023 12:00 pm IST


उत्तराखंड में बदेलगा मौसम का मिजाज , हल्की बारिश की संभावना


 देहरादून : उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश की संभावना जताई है। अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। हालांकि दून सहित अन्य मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सभी मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने के साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, आज राजधानी दून में दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई। उधर, पिथौरागढ़ में हल्के बादल छाए हैं। केदारनाथ यात्रा की तैयारियों में मौसम खलल डाल रहा है जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। बर्फ के कारण धाम में यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर एक भी काम शुरू नहीं हो पा रहे है। पैदल मार्ग भी बीते एक माह में दूसरी बार बर्फ साफ करनी पड़ रही है। ऐसे में गिनती के दिनों में व्यवस्थाएं जुटाना किसी चुनौती से कम नहीं है।