Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 5 Nov 2022 7:00 am IST

मनोरंजन

शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत पर किया पलटवार, लगाए ये आरोप


राखी और शर्लिन एक-दूसरे पर जमकर कीचड़ उछाल रही हैं। इसके पहले शर्लिन चोपड़ा ने साजिद पर यौन शोषण का आरोप लगाया था, जिस पर राखी सावंत ने तो यहां तक कह दिया था कि शर्लिन हर छह महीने में किसी न किसी पर दुष्कर्म का आरोप लगा देती हैं। इसके बाद से दोनों के बीच जुबानी घमासान जारी है। 
'हर साल भाड़े पर बॉयफ्रेंड बनाती है राखी'    
एक वीडियो के माध्यम से शर्लिन चोपड़ा ने राखी पर जमकर छींटाकशी की है। वीडियो में शर्लिन राखी के बारे कह रही हैं कि 'राखी सावंत क्या करती हैं, वो लग्जरी होटल्स में जाकर प्राइवेट इवेंट्स करती हैं और करवाती भी हैं। और क्या करती है। सब्सक्रिप्शन पर बॉयफ्रेंड और हसबैंड बनाती हैं, उसके बाद क्या करती हैं, एक-आध साल में उन भाड़े के बॉयफ्रेंड्स और हसबैंड्स को चूस-चूस कर कंगाल करती हैं और वह बेचारे भाग जाते हैं। ये है उसकी असलियत'।
शर्लिन सिर्फ यहीं तक शांत नहीं हुईं, बल्कि उन्होंने साजिद खान के बारे में भी बातें कीं। शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि 'हम बहुत जल्द एक आंदोलन शुरू करने वाले हैं, जिसको लेकर हम मुख्यमंत्री और राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। और ये लड़ाई तब तक बंद नहीं करेंगे जब तक साजिद खान जेल की सलाखों के पीछे नहीं हो जाता है।’ 
'गंदी नाली की कॉक्रोच हैं राखी'
शर्लिन चोपड़ा ने राखी के बारे में अपमानजनक शब्दों का प्रयोग भी किया। उन्होंने कहा कि 'राखी सावंत एक गंदी नाली की कॉक्रोच है, जिसे मैंने अपने हवाई चप्पल से मारा है।' इसके आगे शर्लिन ने कहा कि 'मेरी लड़ाई इससे कभी नहीं थी, मेरी लड़ाई यौन शोषण करने वालों से है।’