Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 20 May 2022 5:00 pm IST

मनोरंजन

Kartik Aryan और Sara Ali Khan के रिश्ते का हुआ खुलासा


कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के सबसे डैशिंग एक्टर्स में से एक हैं। वहीँ इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसेस के साथ अब तक कार्तिक आर्यन का नाम जुड़ चुका है। जिसमे  से एक हैं  सारा अली खान। दरअसल  कुछ सालों पहले तक कार्तिक और सारा के अफेयर के चर्चे थे। हालांकि उस दौरान इन दोनों ने अपने रिश्ते पर कभी मुहर नहीं लगाई, ना ही कभी इस बारे में खुलकर बात की।  लेकिन लव आज कल 2' के फ्लॉप होने के बाद कहा गया कि इन दोनों ने फिल्म को हिट कराने के लिए ये हथकंडा अपनाया था, और जब फिल्म नहीं चली तो दोनों अलग हो गए। अब इसी बात  पर कार्तिक ने अपना रिएक्शन दिया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कार्तिक आर्यन ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। ये कोई फिल्म प्रमोशन के लिए नहीं था। मैं आपको कैसे एक्सप्लेन करूं? मेरे कहने का मतलब है कि हम इंसान भी हैं। हर चीज प्रमोशन के लिए नहीं होती है। इस टॉपिक पर मैं बस यही कहना चाहता हूं।