Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 3 Aug 2021 2:39 pm IST


वन आरक्षी भर्ती में कुमाऊं की महिला अभ्यर्थियों ने लगाई दौड़


उत्तराखंड में वन आरक्षी की भर्ती की शारीरिक परीक्षा हल्द्वानी में शुरू हुई है। दो दिवसीय वन आरक्षी शारीरिक परीक्षा में पहले दिन महिला अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। कुमाऊं मंडल की 272 महिला अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई। इस परीक्षा के अगले दिन पुरुषों की शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। पहली बार डिजिटल तरीके से शारीरिक दक्षता परीक्षा कराई जा रही है।