Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 25 Oct 2021 3:54 pm IST

जन-समस्या

पिथौरागढ़ में 26 सड़कें बंद, लोग परेशान


पिथौरागढ़। जनपद में बारिश के बाद भी जनजीवन पटरी पर नहीं आ पा रहा है। 1 सप्ताह से अधिक समय बाद भी 26 से अधिक सड़कें बंद हैं।जिससे बड़ी आबादी को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। सीमांत जनपद में मानसून की विदाई के बावजूदआपदा ने लोगों को गहरे जख्म दिए हैं। जनपद के प्रमुख सड़कों के साथ कई आंतरिक मार्गों के अभी यातायात के लायक नहीं बचने से लोगों को भारी मुसीबत झेलनी पड़ रही है। जनपद में अक्टूबर माह में यह पहला मौका है जब लोग वर्षा काल जैसा दंश झेलने को विवश हैं।सीमांत धारचूला,मुनस्यारी के साथ झुलाघाट के ग्रामीण क्षेत्र के लोग बेहद परेशान हैं। इधर प्रशासन बंद सड़कों को शीघ्र खोलने का दावा कर रहा है। डीएम ने सभी कार्यदाई संस्थाओं को तेजी के साथ बंद सड़कें खोलने के आदेश दिए हैं।