Read in App


• Thu, 14 Mar 2024 11:40 am IST


स्यूनी के ग्रामीणों ने किया सड़क के लिए प्रदर्शन


बागेश्वर : जिला मुख्यालय से लगे स्यूनी गांव के ग्रामीणों ने सड़क को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदशन किया। कहा कि स्यूनी से धड़खेत, तल्ला क्वैराली मार्ग को भटोली मोटर मार्ग से नहीं जोड़ा जा रहा है। इससे ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ गई है। रोड के अभाव में लोग परेशान हैं। उन्होंने 15 मार्च से जिलाधिकारी कार्यालय में धरना-प्रर्दशन का एलान किया। ग्रामीणों ने सड़क की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि वह लंबे समय से सड़क की मांग कर रहे है। आश्वासन के अलावा कुछ नही मिल सका है। सड़क नहीं होने से उनके गांव की प्रसूताओं, बुजुर्गों, महिलाओं को परेशानी हो रही है। बीमार लोगों को डोली में सड़क तक लाना पड़ रहा है। गांव में उत्पादित फल, सब्जी आदि उपज को बाजार नहीं मिल पा रहा है। वोकल फार लोकल योजना के लाभ से भी वह वंचित हैं। खेती-किसानी कर वह आजीविका चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब आर-पार की जंग होगी। चुनाव का भी बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर आनंदी, मोहनी देवी, विनोद सिंह, दीप जोशी, गोदावरी देवी, विमला देवी, कविता देवी, पुष्पा देवी आदि उपस्थित थे।