Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 31 May 2022 4:30 pm IST

मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा LA में “चोली के पीछे क्या है...” गाना सुनकर हुईं एक्साइटेड, शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी


प्रियंका चोपड़ा भले ही अमेरिका चली गई हों लेकिन आज भी उनका दिल देसी है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि हाल ही में प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें प्रियंका को अपने से कुछ ही दूरी पर 'चोली के पीछे क्या है' गाने को सुनकर एक्साइटेड देखा जा सकता है।  

अभिनेत्री ने अपने एलए वाले घर से एक सीन का वीडियो शेयर किया है, जिसमें बैकग्राउंड में गाना साफ-साफ सुना जा सकता है। वीडियो रिकॉर्ड करते समय प्रियंका को यह कहते हुए सुना गया, “मेमोरियल डे वीकेंड। यह संगीत कहां से आ रहा है?" उसने वीडियो को कैप्शन के साथ शेयर किया, "एलए में मेमोरियल डे वीकेंड.. मुझे आमंत्रित क्यों नहीं किया गया?"