Read in App

Surinder Singh
• Tue, 29 Jun 2021 10:57 am IST


मानसून का असर बेअसर, अगले दो दिन गर्मी की मार


प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से भारी गर्मी पड़ रही है। एक तरफ मानसून के कदम  पड़ते ही कुछ दिन बारिश की बौछारें पड़ी। जिसके बाद पिछले कई दिनों से पारा चढ़ता हुआ नज़र आया है। आज भी प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्मी पड़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन भी गर्मी पड़ने के बाद वापस मानसून के बादल दर्शन देंगे। कुमाऊँ के कुछ इलाकों में हलकी बारिश होने की संभावना है।