Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 19 Aug 2022 5:35 pm IST


पूर्व नपं अध्यक्ष अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि


टिहरी : तीर्थनगरी देवप्रयाग में विकास के नए आयाम स्थापित करने वाले दिवंगत नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रवाल को याद करते हुए विभिन्न संगठन से जुड़े लोगों ने संगम स्थल पर श्रद्धांजलि दी। इससे पूर्व अग्रवाल के परिजनों ने उनकी अस्थियां यहां गंगा में प्रवाहित की। 62 वर्षीय राजेश अग्रवाल का बीती 12 अगस्त को देहरादून में निधन हो गया था। उनके पुत्र मनीष, नितिन अग्रवाल,भाई अजय, संजय ने उनका अस्थि कलश देवप्रयाग लाया। गुरुवार को पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष स्व. राजेश अग्रवाल के निधन पर विभिन्न संगठनों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।