Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 26 Sep 2022 1:30 pm IST

मनोरंजन

हॉस्पिटल में एडमिट हुईं ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की ये एक्ट्रेस


सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के स्टार कास्ट माया उर्फ नविका कोटिया अस्पताल में भर्ती हैं। इस बात की जानकारी नविका ने खुद दी है।

दरअसल,  नविका कोटिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने बताया कि वह अस्पताल में भर्ती हैं। नविका ने एक तस्वीर शेयर की।

जिसके साथ उन्होंने अपने नोट में लिखा, “बीते 3 दिन मेरे लिए थका देने वाले और कठिन रहे। मैं अपने आस-पास इतने प्यार और मदद करने वाले दोस्तों को पाकर धन्य महसूस कर रही हूं। मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि, मेरी देखभाल करने के लिए शुक्रिया। साथ ही अपनी फैमिली को भी धन्यवाद देना चाहती हूं, जिन्हें मैंने बहुत परेशान किया, लेकिन उन्होंने धैर्य बनाए रखा।”

बता दें कि, नविका से मिलने उनकी दोस्त और तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू का किरदार निभाने वाली पलक सिंधवानी अस्पताल पहुंची। फिलहाल आपको बता दें कि,नविका को क्या हुआ है, ये अभी तक पता नहीं चल सका है।