Read in App


• Sat, 1 Jun 2024 10:52 am IST


पर्यटकों के लिए खुली विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी


चमोली: विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी शनिवार से पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। सुबह आठ बजे से पर्यटकों को घाटी के लिए भेजना शुरू कर दिया गया था। फूलों की घाटी हर साल एक जून को पर्यटकों के लिए खोल दी जाती है।घाटी में पर्यटकों को भेजने के लिए नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की ओर से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ बीबी मार्तोलिया भी यात्रा के मुख्य पड़ाव घांघरिया पहुंचे। यहां से फूलों की घाटी के लिए तीन किमी का ट्रैक है। डीएफओ ने बताया, घाटी में जाने वाले ट्रैक को सुधार दिया गया है। बताया, घाटी में कई प्रजाति के फूल भी खिलने लग गए हैं। घांघरिया से शनिवार सुबह आठ बजे पर्यटकों के पहले दल को भेजा गया। पिछले साल घाटी में 13,161 पर्यटक पहुंचे थे। इस साल चारधाम यात्रा को देखते हुए पार्क प्रशासन को उम्मीद है कि पर्यटक यहां भी बड़ी संख्या में पहुंचेंगे।