Read in App


• Mon, 28 Dec 2020 2:24 pm IST


देहरादून मालसी चिड़ियाघर पर्यटकों में उमड़ी भरी भीड़


 देहरादून मालसी स्थित  चिड़ियाघर आजकल पर्यटकों से भरा हुआ  है। खासकर हफ्तै  में यहां बड़ी संख्या में स्थानीय और बाहरी पर्यटक उमड़ रहे हैं। रविवार को 3500 पर्यटकों ने गुनगुनी धूप में वन्य के जीवों को देखा । दिन में चटख धूप के बीच पर्यटकों ने छुट्टी का भरपूर लुत्फ उठाया। साथ ही साथ बच्चों ने चिल्ड्रन पार्क तो बड़ों ने कैक्टस गार्डन व फिश एक्वैरियम मेंअपना  समय बिताया।चिड़ियाघर प्रबंधन ने जानकारी दी  कि अक्टूबर में जू दोबारा खुलने के बाद से ही यहां पर्यटकों की अच्छी आमद है। खासकर सप्ताहा में यहां पर्यटक बड़ी संख्या में दिखाई दे रहे हैं। पिछले सप्ताह के मुकाबले इस रविवार को यहां डेढ़ गुना अधिक पर्यटक यह  पहुंचे। चिड़ियाघर के रेंजर मोहन सिंह रावत ने बताया कि यहां टिकट काउंटर से लेकर अन्य परिसरों में कोविड गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। चिड़ियाघर इन दिनों पर्यटकों से भरा रहता  है। खासतौर पर इस  सप्ताहा में यहां बड़ी संख्या में स्थानीय और बाहरी पर्यटको  की भीड़ जुटी  रही  हैं।