Read in App


• Thu, 13 May 2021 12:23 pm IST


चीनी विशेषज्ञों का दावा : 2027 से पहले ही सबसे अधिक आबादी वाला देश होगा भारत


भारत संयुक्त राष्ट्र के अनुमान से पहले ही चीन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का सबसे आबादी वाला देश बन जाएगा। चीन के विशेषज्ञों के अनुसार संयुक्त राष्ट्र ने 2027 में भारत के सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बनने का अनुमान किया गया था, लेकिन चीन में लगातार कुछ वर्षों से जन्मदर आई गिरावट की वजह से भारत वर्ष 2023-2024 तक दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा।

संयुक्त राष्ट्र 2019 के अनुमान के मुताबिक भारत की जनसंख्या में 2050 तक 27.3 करोड़ का इजाफा होगा और वह 2027 तक दुनिया का सबसे आबादी वाला देश बन जाएगा।

अनुमान के अनुसार भारत की आबादी 1 अरब 37 करोड़ हो जाएगी, जबकि चीन की आबादी 1 अरब 43 करोड़ होगी। चीन की ओर से एक दशक में एक बार जारी होने वाली जनगणना रिपोर्ट में मंगलवार को बताया गया कि चीन में जनसंख्या दर बहुत धीमी गति से बढ़ रही है। जनसंख्या वृद्धि दर में इस गिरावट से चीन को भविष्य में श्रम संसाधन की कमी जूझना पड़ सकता है।