Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 11 Aug 2021 11:27 am IST


कैदी बनेंगे RJ, आज से शुरू होगा ऑडिशन


उत्तराखंड की जेलों में कैदियों को अपराधिक दुनिया से तनाव मुक्त बनाने की पहल में जेल प्रशासन की ओर से अनूठी पहल शुरू की जा रही है। देहरादून के सुद्दोवाला जेल में सजा काट रहे कैदियों को रेडियो जॉकी बनाने तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए जेल में एक साउंडप्रूफ स्टूडियो तैयार किया जा रहा है। जहां  कैदियों को रेडियो जॉकी के रूप में तैयार करके हर रोज अन्य कैदियों को उनकी फरमाइश का  संगीत सुनाया जाएगा, साथ ही जेल में होने वाली गतिविधियों की भी रेडियो जॉकी के माध्यम से सूचनाएं दी जा