Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 26 Mar 2023 6:00 pm IST

मनोरंजन

मलाइका ने साड़ी का पल्लू गिराकर कैमरे के सामने दिया पोज, परफेक्ट फिगर पर टिक गईं नेटिजन्स की निगाहें


बॉलीवुड की सबसे फिट और  खूबसूरत अदाकारों में शुमार मलाइका अरोड़ा काफी लंबे समय से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। वह 49 साल की उम्र में भी यंग एक्ट्रेसेस को मात देती हैं। एक्ट्रेस का परफेक्ट फिगर अक्सर ही सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरता है। इन दिनों भी उनकी कुछ तस्वीरें  सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में मलाइका साड़ी पहने नजर आ रही हैं और पल्लू गिराकर कैमरे के लिए बोल्ड पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस की इस अदा पर फैंस उनके दीवाने हो गए हैं। वायरल फोटोज में मलाइका ऑफ व्हाइट कलर सेल्फ एंब्राइडरी वाली खूबसूरत साड़ी पहने हुए दिख रही हैं। साड़ी के साथ उन्होंने कटस्लीव ऑफ व्हाइट ब्लाउज पेयर किया है। साथ ही उन्होंने सटल मेकअप के साथ बालों को जूड़ा में बांधा है। एक्ट्रेस के इस लुक पर नेटिजन्स फ़िदा हो गए हैं और जमकर उनकी तारीफ़ कर रहे हैं।