Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 4 Feb 2023 8:30 pm IST

मनोरंजन

Watch Video: नई नवेली पत्नी को छोड़ इस एक्ट्रेस को गुलाल लगाते नजर आए अरविन्द अकेला कल्लू


बीते दिनों भोजपुरी एक्टर अरविंद अकेला कल्लू की शादी इंडस्ट्री में टॉक ऑफ़ द टाउन बनी रही थी। एक्टर की  शादी की फोटो और वीडियो अभी तक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बता दें की शादी के बाद अरविंद अकेला कल्लू की यह पहली होली होने वाली है। ऐसे में एक्टर होली मनाते नजर आ रहे हैं लेकिन वे अपनी नई-नवेली बीवी पर नहीं बल्कि अपनी भाभी पर रंग गुलाल उड़ाते दिखाई दे रहे हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि भाभी के पीछे दौड़ते हुए अरविंद अकेला कल्लू उन्हें गुलाल के रंग में रंगने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। दरअसल, हाल ही में एक्टर का एक नया होली सॉन्ग रिलीज हुआ है।  अरविंद अकेला कल्लू के इस  गाने पर दर्शक जमकर प्यार लुटा रहे हैं।  इस गाने के बोल हैं- 'पिया जी के रंगल देहीया ' अरविंद अकेला कल्लू के गाने को एसआरके म्यूजिक नामक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।  मात्र 4 दिन में इस गाने ने दर्शकों को 576 k व्यूज मिल चुके हैं। अरविंद अकेला कल्लू के इस गाने में उनके साथ जोया खान ने होली पर धमाल मचाया है।