Read in App


• Tue, 26 Mar 2024 3:23 pm IST


पहाड़ी क्षेत्र में आज धूमधाम से मनाई जा रही होली


चम्पावत। चम्पावत में होली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। टनकपुर बनबसा में सोमवार को होली की छलड़ी मनाई गई जबकि पहाड़ी क्षेत्र में आज होली खेली जा रही है। होली को लेकर बच्चों में खास उत्साह है। होली पर्व को देखते हुए मदिरा की दुकानें आज शाम तक पूर्ण रूप से बंद रहेंगी। हुड़दंग काटने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। शांति भंग के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।