बागेश्वर: कपकोट तहसील में गुरुवार की रात सबसे अधिक 25 एमएम बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश से सरयू नदी उफान पर आ गई। जिला मुख्यालय में जल पुलिस ने लोगों को नदी में नहीं जाने की चेतावनी दी। नदी उफनाने से पेयजल संकट भी गहरा गया। पंपों में सिल्ट भर जाने से आपूर्ति ठप रही। इसके अलावा खेती किसानी भी लगातार प्रभावित हो रही है।