DevBhoomi Insider Desk • Fri, 29 Oct 2021 9:00 am IST
उत्तराखंड: टोक्यो ओलंपिक स्टार वंदना कटारिया को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड
टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली हॉकी स्टार वंदना कटारिया को हॉकी इंडिया की संस्तुति पर अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। खेल मंत्रालय में उनका चयन अवॉर्ड के लिए किया है। हरिद्वार के उप जिला क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल ने इसकी पुष्टि की है। भाई पंकज कटारिया ने बताया कि वंदना को अर्जुन अवाॅर्ड मिलने से उन्हें काफी खुशी है। वंदना के घर आने पर विशेष स्वागत किया जाएगा।
परिवार में खुशी की लहर वंदना को अर्जुन अवॉर्ड देने की घोषणा के बाद से परिवार के साथ ही के साथ ही स्पोर्ट्स अधिकारियों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। वंदना कटारिया के परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। परिजनों का कहना है कि उनके लिए यह दीपावली का उपहार है।