Read in App


• Sun, 11 Jul 2021 12:37 pm IST


सैफ और करीना ने अपने दूसरे बेटे का नाम रखा 'जेह'; रणधीर कपूर ने की पुष्टि


अभिनेता सैफ अली खान और उनकी पत्नी व अभिनेत्री करीना कपूर ने अपने छोटे बेटे का नाम 'जेह' रखा है। करीना के पिता रणधीर कपूर ने इसकी पुष्टि की है। बकौल रणधीर, "हमने लगभग एक सप्ताह पहले यह नाम फाइनल किया।" करीना और सैफ के दूसरे बेटे का जन्म इस साल 21 फरवरी को हुआ था।