Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 25 Mar 2023 11:07 am IST


खांसते-खांसते परेशान हो गए हैं बच्चे ? आयुर्वेदिक नुस्खों से तुरंत मिलेगी राहत


बच्चों की खांसी आने की वजह से बार-बार डॉक्टरों के चक्कर लगाती रहती हैं तो इन आयुर्वेदिक नुस्खों को आजमाकर देख लें। जिससे उनकी खांसी में राहत मिलना आसान रहता है। साधारण सर्दी-जुकाम वाली खांसी में ये नुस्खे काम करते हैं।

लहसुन और शहद खिलाएं- बच्चा अगर दो साल से बड़ा है तो आराम से चीजों को खा सकता है। अगर उसे सर्दी लग गई है तो लहसुन की छोटी सी कली को बारीक पीस कर उसमे शहद मिलाएं। बच्चे को दिन में दो से तीन बार चटाने पर खांसी से राहत मिलती है। 

शहद- बच्चा अगर काफी छोटा है तो उसे खांसी आने पर केवल शहद चटाएं। सूखी खांसी में इससे राहत मिलेगी।

मिश्री- धागे वाली मिश्री आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होती है। छोटे बच्चे इसे चाव से चूसना पसंद करते हैं। मिश्री गले की खराश में राहत देती है और रात में आने वाली खांसी में आराम पहुंचाएगी। 

तुलसी के पत्ते- तुलसी का पौधा काफी फायदेमंद होता है। इसके पत्तों का रस निकालकर शहद में मिलाएं और बच्चे को पिलाएं। इससे खांसी में राहत मिलती है।