Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 11 Mar 2023 10:50 am IST


रविवार की शाम बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, इन जिलों में बरसेंगे बादल...


देहरादून: उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। चटख धूप खिलने के साथ तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम पारा 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन प्रदेश में शुष्क मौसम के बीच तपिश बनी रह सकती है। मैदानी क्षेत्रों में गर्मी महसूस की जाएगी। जबकि, आगामी सोमवार से प्रदेश में मौसम करवट बदल सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार हैं।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ रविवार की शाम तक उत्तराखंड में दस्तक दे सकता है। जिससे सोमवार से मौसम के करवट बदलने के आसार हैं। इस दौरान उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की वर्षा हो सकती है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में मौसम के शुष्क बने रहने के आसार हैं।

शहर,  अधिकतम, न्यूनतम 
देहरादून, 30.1, 14.0
ऊधमसिंह नगर, 29.0, 10.6
मुक्तेश्वर, 18.2, 6.5
नई टिहरी, 21.0, 8.7