Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 10 Sep 2022 11:00 am IST


व्यापार संघ का शपथ ग्रहण संपन्न


कर्णप्रयाग। नगर उद्योग व्यापार मंडल की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को संपन्न हुआ। समारोह में संघ के प्रांतीय अध्यक्ष नवीन वर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह मिंगवाल, महामंत्री देवराज रावत और कोषाध्यक्ष कांताबल्लभ का शपथ दिलाई। इस दौरान व्यापारियों ने समस्याओं के लिए एकजुट होने की अपील की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रकाश सेमवाल, सुनील पंवार, बृजेश बिष्ट, उमेश खंडूड़ी, कुशल बिष्ट, संजय रावत आदि मौजूद थे।