Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 27 Apr 2023 3:00 pm IST

राजनीति

कर्नाटक : चुनाव प्रचार के दौरान जनसभा में कुछ ऐसा बोल गए अमित शाह, कांग्रेस ने करा दी FIR…


कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जनता को संबोधित करते हुए कुछ ऐसा बोल गए कि कांग्रेस खासा नाराज हो गयी है। कांग्रेस ने एफआईआर दर्ज कराई है।

दरअसल, अमित शाह ने अपने बयान में कहा था कि, अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी तो प्रदेश में  दंगे होंगे। शाह के इस बयान पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताते हुए अमित शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। साथ ही कांग्रेस चुनाव आयोग से भी इसकी शिकायत की है। 

कांग्रेस नेता और कर्नाटक चुनाव के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार बेंगलुरु के हाई ग्राउंड पुलिस स्टेशन में केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह, जिस रैली में अमित शाह ने बयान दिया, उस रैली के आयोजक के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने, लोगों को शत्रुता फैलाने और विपक्ष को बदनाम करने के आरोप में मामला दर्ज कराया है। 

कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा कि 'केंद्रीय गृह मंत्री कहते हैं कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो सांप्रदायिक दंगे होंगे। वह ऐसा कैसे कह सकते हैं? हमने चुनाव आयोग से भी इसकी शिकायत की है।'