Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 24 Oct 2021 8:00 am IST


दस साल के बच्चे समेत दून में छह को डेंगू


देहरादून। दून में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को दून में छह नये मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इस साल 82 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।

जिला मलेरिया अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि विजय पार्क की 52 वर्षीय एक महिला मसूरी रोड पर अस्पताल में भर्ती है। वहीं एक दस माह का बच्चा भी संक्रमित होकर एक अस्पताल में भर्ती है। वहीं 24, 30, 43 एवं 80 साल के लोगों को भी डेंगू हुआ है। जो विभिन्न अस्पतालों में भर्ती है और उनकी हालत सामान्य है। बताया कि नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में लार्वा सर्वे और फॉगिंग की जा रही है। दून में 973250 आबादी के तहत 197493 घरों का सर्वे किया गया, जिसमें से 9113 घरों में मच्छर का लार्वा पाया गया। जिसे नष्ट कर दिया गया है।