Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 28 Feb 2022 7:06 pm IST


14 डॉक्टरों को प्रोत्साहन राशि, मुंह ताक रहे कर्मचारी


कोविड काल में काम करने वाले चिकित्सकों को तो प्रोत्साहन राशि से नवाज दिया गया है। लेकिन कर्मचारी काम करने के बावजूद भी प्रोत्साहन राशि के लिए मुंह ताक रहे हैं। सरकार की ओर से कोविड काल में ड्यूटी करने वालों को प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया जा रहा है। इसमें जिला अस्पताल के 14 डॉक्टरों को भी शामिल किया गया है। इन डॉक्टरों को दस-दस हजार देकर सम्मानित किया गया है। कर्मचारियों को यह राशि नहीं दी गई है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने कोरोना काल में सबसे अधिक काम किया है। नर्सों ने अपने बच्चों की परवाह किए बगैर एक साथ तीन-तीन शिफ्टों में काम किया। सरकार की ओर से अब तक उनके साथ सौतेला व्यवहार अपनाया जा रहा है। जिससे वह खुद का अपमानित महसूस कर रहे हैं।