Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 26 Jul 2021 5:30 pm IST


चीनी मिल कर्मचारियों का क्रमिक अनशन रहा जारी


बाजपुर। फिटमेंट, मृतक आश्रितों को नियोजन देने सहित विभिन्न मांगों के लिए शुगर मिल कर्मचारियों का क्रमिक अनशन दूसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। अनशन पर शंभू यादव, नगेंद्र सिंह, केशव यादव, सोनू, संतोष कुमार बैठे। यूनियन अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सभी मांगे पूरी होने पर ही आंदोलन समाप्त होगा। वहां पर अमला यादव, जीवन सिंह, अभिषेक, दिनेश, अभय प्रकाश, गुरमीत सिंह, रितिक, जैकब आदि थे।