Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 18 Nov 2022 5:02 pm IST

राजनीति

कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर लगाया नफरत फैलाने का आरोप


टिहरी :   कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा दूसरे दिन जाखणीधार पहुंची। उन्होंने देवलसारी महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर राज्य आंदोलन के दौरान मसूरी गोली कांड में शहीद हुए बड़कोट निवासी शहीद बलबीर सिंह नेगी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर यात्रा शुरू की। उन्होंने भाजपा सरकार पर नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए लोगों से यात्रा से जुड़ने का आह्वान किया।बृहस्पतिवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने जाखणीधार बाजार में पदयात्रा करते हुए नवाकोट पहुंचे। उन्होंने नवाकोट में राज्य निर्माण आंदोलनकारी रहे स्व. विद्यादत्त रतूड़ी की पत्नी सुलोचना देवी को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद यात्रा पेटव, रतोली, खंडोगी, लामरीधार होते हुए अंजनीसैण बाजार पहुंची। यात्रा के प्रभारी पूरन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। अंकिता भंडारी की जघन्य हत्या पर लीपापोती कर रही है।