Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 18 Sep 2021 3:33 pm IST


ग्रामीणों के मकानों में फैलने लगी दरारें, दहशत


नई टिहरी: टिहरी झील प्रभावित क्षेत्रों में मकानों में दरारें और खेतों में भूस्खलन की समस्या के अब बढ़ने का खतरा मंडल रहा है। ग्रामीणों के मकानों में पड़ी पुरानी दरारें पिछले कुछ दिनों से फैलने लगी हैं। जिससे ग्रामीणों में दहशत है। टिहरी झील से सटे पलास छोलगांव निवासी जबर सिंह और सुदंर सिंह के मकानों में झील के प्रभाव के कारण कुछ माह पहले दरारें पड़ गई थीं। अब दरारें फैलने लगी हैं। जबर सिंह ने बताया कि झील के कारण उनके मकानों में दरारें पड़ी हैं। खेतों में भी दरारें चौड़ी हो रही हैं। सरकार को हमारा विस्थापन करना चाहिए, उसके बाद ही झील का जलस्तर बढ़ाना चाहिए था।