Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 17 Feb 2022 12:26 pm IST


ऐतिहासिक ताड़ीखेत कस्बा भी लावारिश जानवरों से अछूता नहीं


रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत कस्बे में लोग लावारिस जानवरों से परेशान हैं। ये जानवर खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। दुकानदार भी इनसे परेशान हैं। लावारिस जानवरों से निजात दिलाने के लिए कई बार अभियान भी चले लेकिन कुछ नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि बाहर से ट्रकों में भर भरकर लावारिस जानवरों को कस्बे में छोड़ दिया जाता है। दिन प्रतिदिन इनकी संख्या बढ़ रही है। सौनी और भतरौंजखान में लावारिस जानवर दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।