Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 19 Dec 2021 10:30 am IST


डिग्री कॉलेज के छात्रों ने बाजार में निकाली रैली


चम्पावत: पर्यावरण को साफ सुथरा रखने और प्लास्टिक मुक्त करने को लेकर डिग्री कॉलेज के छात्र छात्राओं ने बाजार में रैली निकाली। इससे पूर्व उन्होंने नमामि गंगे अभियान के तहत शारदा घाट में सफाई अभियान चलाया। नोडल अधिकारी डॉ पंकज उपरेती के दिशा निर्देशन में छात्र छात्राओं ने शनिवार को शारदा घाट किनारे सफाई की। इसके बाद महाविद्यालय परिसर में कार्यक्रम समाप्ति के बाद डिग्री कॉलेज से तुलसीराम चौराहे होते हुए महादेव मुक्तेश्वर मंदिर से रैली का आयोजन किया। रैली में छात्र-छात्राओं ने लोगों को प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए जागरूक किया। साथ ही अपने वातावरण को साफ और सुथरा रखने की अपील की।