Read in App


• Fri, 18 Jun 2021 6:54 pm IST


नगर निगम देहरादून में हाउस टैक्स को लेकर मिली बड़ी राहत


देहरादून। नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने हाउस टैक्स  के मामले में चकशाह नगर और राजपुर जोनल ऑफिस में भी कंप्यूटराइज्ड व्यवस्था लागू कर दी है। चकशाह नगर और राजपुर दफ्तर में गृह कर जमा करने पर अब कंप्यूटराइज्ड रसीद मिलेगी। इससे पहले यह व्यवस्था नही थी। राजपुर और  चकशाह नगर जोनल ऑफिस में मिलाकर 10,000 लोग ऐसे हैं जो कि हाउस टैक्स देते हैं।   इसके अलावा इन दोनों जोनल आफिस में लोगों का हाउस टैक्स रिकॉर्ड भी कंप्यूटर में दर्ज हो जाएगा। जिससे लोगों का गृह कर रिकॉर्ड भी आसानी से मिल जाएगा। इस व्यवस्था के होने से राजपुर, धर्मपुर, नेहरू कॉलोनी, आराघर आदि के इलाक़ों के लोगों को सुविधा होगी।