Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 13 Dec 2022 7:17 pm IST

खेल

कोच्चि में 23 दिसंबर को IPL का मिनी ऑक्शन, 405 खिलाड़ी होंगे शामिल


स्‍पोर्ट्स डेस्‍क: केरल के कोच्चि में 23 दिसंबर को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का मिनी ऑक्शन होगा। इसमें 405 प्‍लेयर्स पर शामिल होंगे। पिछली बार हुए मेगा ऑक्शन के बाद इस साल मिनी ऑक्शन होगा, जो दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा। इसमें से 132 विदेशी, 273 डोमेस्टिक (घरेलू) और चार एसोसिएट नेशंस के खिलाड़ी होंगे। पिछली बार मेगा ऑक्शन में टीमों के पास 90 करोड़ रुपये का पर्स था, लेकिन इस बार उन्हें प्लेयर्स पर खर्च करने के लिए 95 करोड़ रुपये मिलेंगे।


आईपीएल 2023 के लिए नीलामी के नियम

किसी भी फ्रैंचाइजी को किसी खिलाड़ी पर उपलब्ध राशि से अधिक पैसा खर्च करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

हर टीम के पूरे बजट का कम से कम 75 फीसदी खर्च किया जाना चाहिए।

फ्रेंचाइजी के पास राइट टू मैच (RTM) कार्ड विकल्प तक पहुंच नहीं होगी।

हर टीम में कम से कम 18 खिलाड़ी होने चाहिए और किसी भी टीम में 25 से ज्यादा खिलाड़ी नहीं होने चाहिए।

हर फ्रेंचाइजी में न्यूनतम 17 और अधिकतम 25 भारतीय खिलाड़ी हो सकते हैं।