Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 19 Jun 2022 3:00 am IST

अपराध

नशे में नहीं था इतना ख्याल, खुद ही कर दी पत्नी की हत्या, रात भर शव के साथ सोता रहा पति


दिल्ली के फतेहपुर बेरी में पति ने शराब के नशे में पत्नी की हत्या कर दी। और रात भर पत्नी को जिंदा समझकर उसके शव के साथ सोता रहा। सुबह होश आने पर पति के होश उड़ गए। 

जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी के सुल्तानपुर इलाके में पति-पत्नी ने साथ जमकर शराब पी। फिर दोनों में खाना परोसने को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इस कदर बढ़ा कि, पति ने पत्नी का मुंह तकिए से दबा दिया। जिससे पत्नी की दम घुटने से मौत हो गई। लेकिन नशे के चलते पति को होश ही नहीं था। और वह पूरी रात लाश के साथ ही सोता रहा। सुबह जब पत्नी को उठाने की कोशिश की तो वह नहीं उठी। घबराकर उसने दोस्त को फोन किया और बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो गई। 

दोस्त ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। और आरोपी से पूछताछ में जुट गयी है।