Read in App


• Fri, 4 Jun 2021 2:38 pm IST


मांगों का निस्तारण न होने से एनएचएम कर्मियों में रोष


उत्तरकाशी-नौ सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने जल्द लंबित मांगों का निस्तारण न होने पर कार्य बहिष्कार कर होम आइसोलेशन पर जाने की चेतावनी दी। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने भी कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया है। इस दौरान कर्मचारियों ने मांगों का निस्तारण न होने पर 3 से 6 जून तक कार्यबहिष्कार जारी रखने की बात कही। ज्ञापन देने वालों में अमित कोठारी, अरविंद बुटोला, अनिल बिष्ट, मनीष रतूड़ी, राकेश चमोली, पवन चंदेल, शिवराज बिष्ट शामिल रहे।