Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 20 Dec 2022 2:01 pm IST

अपराध

आंध्र प्रदेश : हौसला बुंलद नक्सलियों ने अपनाया अब ये नया तरीका, अब मासूम लड़कियों को बना रहे कट्टरपंथी...


झारखंड और आंध्र प्रदेश दोनों ही नक्सली हमलों से कई बार छलनी हो चुके हैं। आए दिन सेना के जवान और कभी-कभी आम नागरिक भी नक्सली हमले के शिकार हो जाते हैं।

लेकिन धीरे-धीरे नक्सिलयों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। दरअसल, आंध्र प्रदेश  में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी में लड़कियों की भर्ती का मामला सामने आया है। मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पांच लोगों के खिलाफ आंध्र के विजयवाड़ा स्थित विशेष कोर्ट में आरोप पत्र भी दायर कर लिया है।

संगठन पर आरोप है कि, वह युवा लड़कियों की भर्ती कर उन्हें कट्टरपंथी बना रहा है। 
बताते चलें कि, ये केस विशाखापत्तनम पुलिस ने इस साल की शुरुआत में दायर किया था। इसके बाद जांच एनआईए को सौंपने पर दोबारा केस दायर किया गया है।