Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 24 Dec 2022 4:30 pm IST

खेल

हॉकी विश्व कप के लिए भारतीय टीम का हुआ एलान, हरमनप्रीत सिंह करेंगे टूर्नामेंट में कप्तानी


हॉकी विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान शुक्रवार (23 दिसंबर) को हो गया। 18 सदस्यीय टीम की कप्तानी डिफेंडर हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है। वह मनप्रीत सिंह की जगह टीम की कमान संभालेंगे। हॉकी विश्व कप का आयोजन ओडिशा में 13 जनवरी से होगा। फाइनल मुकाबला 29 जनवरी को खेला जाएगा। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर और राउरकेला में मुकाबले में खेले जाएंगे। डिफेंडर अमित रोहिदास को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। हरमनप्रीत ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में टीम की कमान संभाली थी। पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया को 1-4 से हार मिली थी। मिडफील्डर मनप्रीत सिंह ने टोक्यो ओलंपिक में टीम की कप्तानी थी। तब टीम इंडिया एतिहासिक कांस्य पदक जीती थी।

हॉकी विश्व कप के लिए भारतीय टीम

गोलकीपर: कृष्ण बहादुर पाठक और पीआर श्रीजेश।

डिफेंडर्स: जरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, अमित रोहिदास (उपकप्तान), नीलम संजीप। 

मिडफील्डर: मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांता शर्मा, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह।

फॉरवर्ड : मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक और सुखजीत सिंह।

वैकल्पिक खिलाड़ी: राजकुमार पाल और जुगराज सिंह।