Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 24 Aug 2021 2:31 pm IST


विधानसभा सीट रानीखेत का टिकट देने में भाजपा की परीक्षा


 विधानसभा सीट रानीखेत का टिकट फाइनल करने में भाजपा को एक बार फिर मशक्कत करनी पड़ सकती है। राज्य गठन के पहले से इस सीट पर लगातार चुनाव लड़ रहे अजय भट्ट के अब नैनीताल से सांसद होने के बाद से यह स्थिति बनी है। भट्ट वर्तमान में केंद्रीय रक्षा और पर्यटन राज्यमंत्री हैं। वर्ष 2022 में  पार्टी किस कार्यकर्ता पर भरोसा जताती है, इसे लेकर चर्चाएं चल रही हैं। रानीखेत सीट पर 2017 के चुनाव में भाजपा में उम्मीदवारी को लेकर हुई बगावत के बाद पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी अजय भट्ट चुनाव हार गए थे।