Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 20 Feb 2023 4:00 pm IST

नेशनल

बिहार : आगजनी और फायरिंग में गयी दो की जान, शांति कायम करने में पुलिस पूरी तरह नाकाम...


बिहार में पार्किग विवाद को लेकर शुरु हई झड़प देखते ही देखते हिंसक हो गया। जहां बीते दिन बवाल के बाद आज आगजनी और फायरिंग भी की गयी। 

वहीं फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गयी, और इस हत्याकांड के आरोपी का घर-कॉम्यनिटी हॉल आदि जलाने के बाद से हंगामा शांत कराने में पुलिस पूरी तरफ नाकाम साबित रही। बीते दिन शुरु हुई उपद्रव रातभर किसी तरह तनाव के बीच शांत रहा, लेकिन सुबह होते ही उपद्रव शुरू हो गया। दो लोगों की मौत के विरोध में परिजनों और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए।

इसके बाद मुख्यारोपी बच्चा राय के भाई के घर, फैक्ट्री और उसके पड़ोसी के घर में आग लगा दी। इसके बाद गैस वेंडर से मारपीट की। इतना ही नहीं आक्रोशित लोगों ने मीडिया कर्मियों को बेरहमी से पीटा। उनके मोबाइल और कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो पथराव करने लगे। इसके बाद हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को 4 राउंड फायरिंग करना पड़ा। फिलहाल इलाके में हालात तनावपूर्ण हैं। पुलिस लगातार कैंप कर रही है। 

इधर, समझाने पहुंची पुलिस को भी आक्रोशित लोगों को खदेड़ दिया। फिर एसएसपी के निर्देश पर पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। इसके बाद जेटली गांव पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया और यहां धारा 144 लगा दी गई है।