Read in App

Rajesh Sharma
• Mon, 27 Dec 2021 11:40 pm IST


असामाजिक तत्वों से बचाएं, पुलिस से मिले लोग



हरिद्वार। रमा विहार कालोनीवासियों ने असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाए जाने की मांग को लेकर कनखल थाना प्रभारी मुकेश चौहान को शिकायती पत्र देकर रोकथाम की मांग की। राजेंद्र कुमार, राजीव कुमार, विनय कुमार, कैलाशचंद आदि कालोनीवासियों ने कहा कि जमालपुर कलां रेल फाटक पर सुबह शाम असामाजिक तत्व एकत्र रहते हैं। जिन कारणों से महिलाओं को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। असामाजिक तत्व दिन भर हुड़दंग मचाते हैं। कई बार तो असामाजिक तत्व मौहल्लेवासियों से झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। रात दिन सट्टा, जुआ, स्मैक, शराब आदि का अवैध कारोबार भी संचालित असामाजिक तत्वों द्वारा किया जा रहा है। कालोनी की महिलाएं खुद को कअसुरक्षित महसूस कर रही हैं। कालोनीवासियों ने कनखल पुलिस से मांग की कि असामाजिक तत्व किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। इसलिए नियमित रूप से रमा विहार कालोनी में रात दिन गश्त की जाए। जिससे लोगों को इन असामाजिक तत्वों से छुटकारा मिल सके।