Read in App


• Sun, 27 Dec 2020 12:08 pm IST


जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटने से स्थापित हुआ वास्तविक लोकतंत्र- कौशिक


देहरादून। जम्मू कश्मीर मे धारा 370 हटने के बाद वास्तविक लोकतंत्र की स्थापना हुई है। यह बात नगर विकास मंत्री मदन कौशिक ने जम्मू कश्मीर से आये पंचायत प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए एक कार्यक्रम में कही। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के प्रतिनिधि के रूप में मदन कौशिक ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है और राज्य के विकास की नींव है। जम्मू कश्मीर के लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिनिधियों के योगदान से विकास का लाभ समाज मे निचले स्तर तक जाएगा। इसके पूर्व 370 धारा लगने के कारण जम्मू कश्मीर की जनता विकास के लाभ से वंचित थी। जम्मू कश्मीर की जनता अपने पंचायत प्रतिनिधियों से विकास की जानकारी ले सकते है। इससे जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी और जबाबदेही जनता के प्रति बढ़ गई है।उन्होंने कहा कि यहाँ से प्राप्त प्रशिक्षण का लाभ जम्मू कश्मीर के जनता अवश्य मिलेगा। इसके प्रभाव से जम्मू कश्मीर राज्य में राजनीतिक स्वंत्रता, समानता और न्याय की स्थापना में मदद मिलेगी। उत्तराखंड  राज्य में जम्मू एवं कश्मीर राज्य से प्रशिक्षण  एवं अध्यन भ्रमण पर आये निर्वाचित  पंचायत प्रतिनिधियों के प्रतिनिधि मण्डल के सम्मान में उत्तराखंड द्वारा एक सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नगर विकास मंत्री उत्तराखंड, माननीय मदन कौशिक जी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।