Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 20 Jul 2022 8:00 pm IST

बिज़नेस

बदायूं में निर्मित गाय के गोबर से बना पेंट खरीदेगी अमेजन, चेन्नई से मिल चुका है ऑर्डर


ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन अपनी सामानों की लिस्ट में वृहद गोसंरक्षण केंद्र परिसर में गाय के गोबर से बनाया जा रहा पेंट शामिल करने वाला है। अमेजन ने इसको खरीदने की कवायद शुरु भी कर दी है। 

आश्चर्य करने वाली बात ये है कि, पेंट खरीदने का पहला ऑर्डर चेन्नई से आया है। इससे देश भर में बदायूं का नाम होगा, वहीं पेंट बनाने वाले स्वयं सहायता समूह को भी नई पहचान मिलेगी। अमेजन कंपनी बदायूं के वृहद गोसंरक्षण केंद्र परिसर में गाय के गोबर से बन रहे पेंट को खरीदेगी और ऑनलाइन खरीदारी करने वाले ग्राहकों को मुहैया कराएगी।

सीडीओ ऋषिराज ने बताया कि, इसके लिए अमेजन कंपनी में बात हो गई है। 2 ऑर्डर भी चेन्नई से पेंट की खरीदारी के लिए आए हैं। गोसंरक्षण केंद्र में पेंट बनाने का काम घटपुरी की पार्वती स्वयं सहायता समूह करता है। ये पेंट सरकारी स्कूल, इमारतों में उपयोग में लगाया जाता था। इस यह पेंट पानी में बिल्कुल भी खराब नहीं होता है, साथ ही इसमें किसी भी तरह से दुर्गंध नहीं आती है। यह बाजार में मिलने वाले अन्य कंपनियों के पेंट की तरह है।

बता दें कि, कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने गोशाला का निरीक्षण किया। धर्मपाल सिंह और पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल ने गाय को गुड़ खिलाकर गो-पूजन किया। वहीं पेंट फैक्टरी का भी निरीक्षण किया।