Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 4 Feb 2023 9:00 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

नासा-इसरो का साझा उपग्रह NISAR लगभग बनकर तैयार, वैज्ञानिकों ने विदाई समारोह में जमकर की मस्ती...


नासा-इसरो का साझा उपग्रह NISAR लगभग बनकर तैयार होने वाला है। निर्माण अपने अंतिम चरण में पहुंच के बाद अब इसके भारत रवाना होने में बस कुछ ही दिन और रह गए हैं। 

वैज्ञानिकों ने इस उपग्रह को सफलतापूर्वक भारत रवाना करने के लिए कमर कस ली है। वहीं इसके बनकर तैयार होने की खुशी में कैलिफोर्निया में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी एक दूसरे को शुभकामनाएं देते नजर आए। इस समारोह में इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ, जेपीएल के निदेशक लॉरी लेशिन,  नासा मुख्यालय के कई दिग्गज वैज्ञानिक मौजूद थे।

इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने बताया कि, हम आठ साल से ज्यादा समय से इस मिशन में शामिल हुए थे। लेकिन अब हम NISAR के लिए कल्पना की गई विशाल वैज्ञानिक क्षमता को पूरा करने के लिए एक कदम और करीब आ गए हैं।  ये मिशन बायोमास, प्राकृतिक खतरों, समुद्र के स्तर में वृद्धि और भूजल के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए पृथ्वी के बदलते पारिस्थितिक तंत्र, गतिशील स्तरों और बर्फ के द्रव्यमान को मापेगा एवं अन्य तरह की तकनीकी सहायता भी प्रदान करेगा।