Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 27 Aug 2022 4:48 pm IST


जल संस्थान कार्यालय में गरजे भरतपुर के ग्रामीण


पेयजल की समस्या से परेशान भरतपुर के ग्रामीणों ने शुक्रवार को जल संस्थान कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता का घेराव किया।

कांग्रेस प्रदेश महासचिव महेश शर्मा और भरतपुर रेजीडेंसियल वेलफेयर सोसायटी की अगुवाई में भरतपुर गांव के लोग शुक्रवार को जल संस्थान कार्यालय पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने जल संस्थान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस प्रदेश महासचिव शर्मा ने कहा कि भरतपुर ग्राम सभा में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है। हर महीने पानी का बिल लेने के बावजूद जल संस्थान लोगों को पानी देने में नाकाम साबित हो रहा है।